
जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने रविवार को हनुमानगढ़ जंक्शन के डिस्ट्रिक्ट पार्क के नजदीक श्री गौशाला सेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गायों को गुड़ भी खिलाया। गायों के लिए सुखा और हरा चारा भंडार गृहों, शेड, पानी और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा गौशाला में बनने वाले उत्पादों की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता को देखा।

इसके उपरांत उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय सावित्री बाई फुले छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने रसोई में खाने की गुणवत्ता को परखा तथा ओपन जिम, अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने छात्रावास में रह रही छात्राओं से भी बातचीत की तथा व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। इस मौके पर हनुमानगढ़ एसडीएम श्री मांगीलाल सुथार, गौशाला चेयरमैन, छात्रावास अधीक्षक मौजूद रहें।


