
हनुमानगढ़। शहर में बुधवार को श्री श्याम होटल का शुभारंभ धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। होटल का उद्घाटन समाजसेवी निर्मला देवी द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर होटल परिसर में श्रद्धा, उल्लास और शुभकामनाओं का माहौल देखने को मिला।
शुभारंभ समारोह के दौरान समाजसेवी निर्मला देवी ने होटल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठान शहर की आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर सेवाओं और स्वच्छता के साथ संचालित होटल आमजन के लिए उपयोगी सिद्ध होते हैं तथा शहर की पहचान को भी सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से कमलजीत सैनी, सिमरजीत सैनी, अर्पिता, छगन महाजनी, विकास सरीन, सुदर्शन कुमार, चरणजीत सिंह सैनी, परमजीत कौर एवं गुरदेव कौर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने होटल प्रबंधन को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
होटल प्रबंधक कमलजीत सैनी की ओर से बताया गया कि श्री श्याम होटल में ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं बेहतर आतिथ्य सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आमजन को एक बेहतर अनुभव मिल सके। होटल में आधुनिक सुविधाओं के साथ पारिवारिक वातावरण प्रदान करने का प्रयास किया गया है।
