
हनुमानगढ़। राही सोशल वैलफेयर सोसायटी द्वारा ग्राम पुरुषोत्तम बास में सामाजिक पहल करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों को जूते, गर्म स्वेटर, बिस्किट, ड्राई फूड, पौष्टिक खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की गई वितरित किए गए। इस मानवीय कार्य से बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।राही सोशल वैलफेयर सोसायटी के चैयरपर्सन, अर्जुन अवॉर्डी एवं पैरा ओलंपियन जगसीर सिंह और अध्यक्ष योगेश कुमावत के नेतृत्व में यह कार्यक्रम ग्राम क्षेत्र की आंगनबाड़ी परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना एवं ठंड के मौसम में उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना रहा।
संस्था सदस्यों ने बताया कि राही सोशल वैलफेयर सोसायटी निरंतर शिक्षा, बाल कल्याण और दिव्यांग सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है और आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, अभिभावकों एवं उपस्थितजनों ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे शिक्षा की ओर और अधिक प्रेरित होते हैं। बच्चों ने भी सामग्री प्राप्त कर संस्था का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर संस्था के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
