
हनुमानगढ़| राजस्थान पेंशनर समाज टाउन की पाक्षिक बैठक शनिवार को सुबह 11 बजे ओमप्रकाश माहेश्वरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आरजीएचएस योजना में दवाइयां मिलने में आ रही परेशानियों पर चर्चा की गई। सुरेंद्र कुमार गांधी ने बताया कि आरजीएचएस योजना के तहत दवाइयां नहीं मिल रही है, इसमें सुधार की आवश्यकता है। बैठक में अखिलेश कुमार कौशिक, चाननमल वर्मा, मनीराम, जयराम सेवकानी, हरिश्चंद्र महला, शिवनारायण शर्मा, सांवरमल शर्मा, रमेशचंद्र शर्मा, रमेश कुमार कौशिक, जगदीश कुमार शर्मा, हनुमानराम बिश्नोई, किशन कुमार सेन, भगवानराम सेन, रामलाल सेन, राजाराम मूंड, सुरेंद्र कुमार गांधी, मोहनलाल गोदारा, सुबे सिंह, हरनेक सिंह, चिमनलाल पटवारी, गुरजंट सिंह आदि मौजूद थे।
