
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। मुकाबला दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बताया, टीम में एक बदलाव हुआ है, प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिला है। वहीं, न्यूजीलैंड के प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली आज का मुकाबला खेलने के बाद अगले 6 महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहेंगे। दोनों टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर वनडे खेलते नजर आएंगे।
सीरीज 1-1 से बराबर है। भारत ने पहला वनडे 4 विकेट से जीता, जबकि दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से बाजी मारी। न्यूजीलैंड के पास भारत में पहली वनडे सीरीज जीतने का मौका है, टीम यहां 7 सीरीज हार चुकी है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैक फॉल्क्स, काइल जैमिसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैडन लेनोक्स।
