
हनुमानगढ़| डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की ओर से शाह सतनाम सिंह महाराज के जन्म माह के अवसर पर परमार्थ कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत टाउन में सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार मानवता भलाई केंद्र के लिए संगत से परमार्थ का सहयोग जुटा रहे हैं। इसके तहत रवि किरण डोडा, राधेश्याम नागपान, सत्ती, हरभजन गुंबर आदि सेवा कार्य में जुटे हैं। इसके तहत भलाई केंद्र के लिए रविवार को दो गैस सिलेंडर सहित अन्य खाद्य सामग्री जुटाई गई।
