
न्यूजीलैंड ने भारत में इतिहास रचते हुए पहली बार वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में कीवी टीम ने भारत को 41 रन से हराया। इसके साथ ही यह भारत की इस मैदान पर पहली वनडे हार भी रही।
रविवार को रिकार्ड्स का दिन विराट कोहली के नाम रहा। वे वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने और न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। लेकिन उनकी पारी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकी।
338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 46 ओवर में 296 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 337 रन बनाए थे। डेरिल मिचेल ने 137 और ग्लेन फिलिप्स ने 106 रन की शतकीय पारियां खेलीं।
