
श्रीगंगानगर| पूज्य सिंधी पंचायत श्रीगंगानगर के आम सदस्यों की रविवार को आम सभा आयोजित की गई। सभा में पूर्व अध्यक्ष रमेश मूलवानी ने अपना कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात पद से त्याग-पत्र दिया। इस दौरान समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से रमेश मूलवानी को आगामी 3 वर्षों के लिए पुनः पूज्य सिंधी पंचायत श्रीगंगानगर का अध्यक्ष चुना। नवनियुक्त अध्यक्ष मूलवानी ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट करने के साथ अन्य सामाजिक कार्य भी किए जाएंगे।
