
हनुमानगढ़| जंक्शन स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला में चल रहा तीन दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। श्रीहरिनारायण सेवा समिति रायसिंहनगर एवं महावीर विकलांग सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर 400 से अधिक सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इनमें ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, कृत्रिम पैर, कैलीपर, बैसाखियां, कानों की मशीनें शामिल थे। इस मौके पर इकबाल सिंह, कालूराम शर्मा, हिमेश दुआ, बजरंग सिंह नरूका, ठाकरदास, विनोद खरवंदा, सुभाष कुमार, डॉ. नरेश मक्कड़, संजय कुमार, अवतार सिंह वेदी, विनोद मूंदड़ा, अनुज मूंदड़ा मौजूद रहे।
