
हनुमानगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत के रूप में द आई स्कूल बाई एडयूमेटा का विधिवत शुभारंभ किया गया। स्कूल उद्घाटन समारोह धार्मिक विधि-विधान एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रबुद्धजन, अभिभावकगण एवं समाजसेवियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की और विद्यालय की आधुनिक व बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धति की सराहना की। द आई स्कूल बाई एडयूमेटा में प्ले-ग्रुप से लेकर यूकेजी तक के बच्चों के लिए सुरक्षित, आधुनिक एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
विद्यालय के निदेशक पंकज उप्पल ने बताया कि द आई स्कूल बाई एडयूमेटा का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों की सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अभिभावकों के विश्वास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यालय परिसर, स्मार्ट कक्षाओं एवं अन्य आधुनिक सुविधाओं का अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया।
शहरवासियों ने द आई स्कूल बाई एडयूमेटा की इस नई शैक्षणिक पहल के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे हनुमानगढ़ के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।
