हनुमानगढ़| कोटा बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय 40वीं सीनियर पुरुष एवं 24वीं सीनियर महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 8 से 10 नवंबर तक चली इस प्रतियोगिता में जंक्शन निवासी बॉक्सर जयवर्धन कासनिया ने लगातार 5वीं बार बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
इसी के साथ 48 किलो भार वर्ग में अंजू जाखड़, 52 किलो भार वर्ग में पूनम, 57 किलो भार वर्ग में कार्तिकेय, 60 किलो भार वर्ग में अशोक मूंड, 80 किलो भार वर्ग में निशांत खर्रा ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। जयवर्धन कासनियां को राजस्थान में चौथी बार बेस्ट बॉक्सर का खिताब मिला। वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय बॉक्सिंग कोच शंकरसिंह नरूका, कोच सुनील कुमार व टीम मैनेजर राजेंद्र मोठसरा को दिया है।
