बीएलओ ने आपत्तियों के लिए आवेदन प्राप्त किए
हनुमानगढ़ । विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नाम शामिल करने, नाम सुधार एवं नाम हटाने और स्थानांतरित करने के लिए रविवार को बीएलओ की ओर से दावे और आपत्तियों के लिए आवेदन लिए गए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं एसडीएम हनुमानगढ़ मांगीलाल सुथार ने जोड़कियां, रोड़ांवाली, खुंजा और शहरी क्षेत्र में स्थित विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति जानी और बीएलओ को अधिकाधिक आवेदन प्राप्त करने के लिए घर-घर जाकर संपर्क करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के निरीक्षण के लिए विशेष रूप से गठित पर्यवेक्षण दलों ने भी क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। तहसीलदार हरीश सारण, उपपंजीयक ममता लहुआ, विकास अधिकारी राजीव यादव, नायब तहसीलदार नौरंगदेसर भावना शर्मा, सीबीईओ सीमा भल्ला, एसीबीईओ रोहिताश कड़वासरा, सीडीपीओ सुनीता शर्मा व पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक हरीश गुप्ता बूथों पर जाकर निरीक्षण किया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष प्रयास करने और लक्ष्यानुरूप आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए। एसडीएम मांगीलाल सुथार ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के दौरान मतदाता स्वयं भी वोटर हैल्प लाइन एप, वोटर पोर्टल के माध्यम से नाम पंजीकरण के लिए फॉर्म 6 एवं फार्म 6 बी के माध्यम से आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करने के लिए घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरकर संबंधित भाग के बीएलओ को भी जमा करवा सकते हैं।
