
हनुमानगढ़। टाउन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय ओबीसी कांग्रेस के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं पिछड़ा वर्ग सशक्तिकरण के महान अग्रजन जननायक कर्पूरी ठाकुर की 103वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ओबीसी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर रहे, जबकि अध्यक्षता ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं मूल ओबीसी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के समर्थन में नारे लगाए। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने पूरे जीवन में वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया और सामाजिक समरसता की मजबूत नींव रखी। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव ओबीसी गुरदीप सिंह चहल, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढुकिया, ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी अनंतराम ढूढ़ाड़ा, सुखदेव सिंह पीलीबंगा, कृष्णा बेनीवाल नोहर, उपाध्यक्ष आशीष बिश्नोई, बूटा सिंह, भागीरथ स्वामी, शाहरुख खान कुरेशी, आमिर खान, संदीप सैनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा अग्रिम संगठन से सुरेंद्र कुमार मारवाह जिलाध्यक्ष व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ, रोहित स्वामी प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस, जयपाल गिरी सेवादल, ओमप्रकाश सोनी, मोहनलाल इंदलिया, डॉक्टर के. के. शर्मा, भंवर खान, हीरा सिंह, अशोक कुमार, रजत सोनी, मदन गोदारा, गोविंद रेगर, गणेश दादरवाल, भानीराम सहारन, लक्ष्मण सांखला, रणवीर सोनी, कृष्ण कुमार, गोपी राम, साहब राम वर्मा, राजपाल ढूढ़ाड़ा, अनिल सुथार, ओमप्रकाश जाखड़, विजय कृष्ण जाखड़, मोहन टाक, बृजलाल गोदारा, शिवराज गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम का समापन जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को आत्मसात करने और सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।
