
श्रीगंगानगर| जिला प्रशासन के सानिध्य में राष्ट्रीय मतदाता दिवस अवसर पर रविवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मेरा युवा भारत श्रीगंगानगर के उपनिदेशक भूपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ‘माई भारत. माई वोट’ के संदेश के साथ युवाओं एवं नागरिकों को मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाना तथा अधिकाधिक युवाओं को सक्रिय लोकतांत्रिक सहभागिता हेतु प्रेरित करना है।
रैली में एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड व माय भारत स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। हिन्दुस्तान स्काउट के सीओ संदीप मांझू ने स्वयंसेवकों से आह्वान करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम एक राष्ट्रीय स्तर की युवा जन-सक्रियता पहल है। जिसका उद्देश्य विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं पर विशेष ध्यान देते हुए सूचित, नैतिक एवं सहभागी चुनावी सहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के पश्चात मुख्य समारोह में युवाओं तथा उपस्थित समस्त को जिला कलेक्टर डॉ. मंजू द्वारा मतदान की शपथ दिलाई गई।
