
हनुमानगढ़। बेबी हैप्पी मॉडर्न आयुर्वेदिक कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत नए विद्यार्थियों के भव्य अभिनंदन एवं स्वागत समारोह के साथ अत्यंत गरिमामय वातावरण में की गई। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज में संचालित बीएससी नर्सिंग व डीएएनपी कोर्स (Diploma in Ayurveda Nursing & Pharmacy) जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की विशेष जानकारी के साथ हुई, जिसमें विद्यार्थियों को इन कोर्सों से मिलने वाले सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के व्यापक अवसरों के बारे में विस्तार से बताया गया।
कॉलेज प्रबंधन द्वारा बताया गया कि बीएससी नर्सिंग करने के बाद विद्यार्थियों को सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, पीएचसी-सीएचसी, एआईआईएमएस, रेलवे, सेना, ईएसआईसी, राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न भर्तियों में प्राथमिकता मिलती है। वहीं डीएएनपी कोर्स आयुर्वेदिक अस्पतालों, पंचकर्म केंद्रों, औषधि निर्माण इकाइयों, सरकारी आयुष विभाग, डिस्पेंसरी और निजी क्लीनिकों में नौकरी के मजबूत अवसर प्रदान करता है। इसके साथ ही स्वरोजगार की संभावनाएं भी इन कोर्सों की बड़ी विशेषता हैं।
इसके पश्चात आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डायरेक्टर श्री तरुण विजय ने कहा कि आयुर्वेद और नर्सिंग दोनों ही सेवा, समर्पण और मानव कल्याण से जुड़े क्षेत्र हैं। आज स्वास्थ्य सेवाओं में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और आयुर्वेदिक कर्मियों की भारी मांग है, जिससे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के सुनहरे अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अनुशासन और मेहनत के साथ पढ़ाई कर समाज के स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दें।
चेयरमैन श्री आशीष विजय ने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार व सरकारी सेवा के योग्य बनाना है। बीएससी नर्सिंग व डीएएनपी जैसे कोर्स आज के समय की मांग हैं, जिनसे विद्यार्थियों को सुरक्षित भविष्य और सम्मानजनक करियर मिलता है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में आधुनिक लैब, अनुभवी फैकल्टी और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
वाइस चेयरमैन श्री रोनक विजय ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र ऐसा क्षेत्र है जहां कभी मंदी नहीं आती। नर्सिंग और आयुर्वेदिक कोर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए देश-विदेश में रोजगार के असीम अवसर हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य तय कर मेहनत करने का संदेश दिया।
एडमिनिस्ट्रेटर श्री परमानंद सैनी ने कॉलेज की शैक्षणिक व प्रशासनिक सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए अनुशासित, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। कॉलेज प्रबंधन विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहयोग प्रदान करता है।
आयुवैदिक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विरेंद्र चौधरी ने आयुर्वेद के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आयुर्वेद रोगों के उपचार के साथ-साथ रोग-निरोध पर भी बल देता है। पंचकर्म, औषधीय पौधों और प्राकृतिक चिकित्सा की उपयोगिता आज आधुनिक चिकित्सा में भी स्वीकार की जा रही है। उन्होंने नए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में नए विद्यार्थियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। समारोह ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि बेबी हैप्पी मॉडर्न आयुर्वेदिक कॉलेज न केवल शिक्षा बल्कि सरकारी नौकरी और सुरक्षित भविष्य की दिशा में भी एक मजबूत मंच प्रदान कर रहा है।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ विशाल पारीक, उपप्राचार्य डॉ मनोज शर्मा, बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ संतोष चौधरी, राजकुमार अरोड़ा, व्यख्याता भूमि रमानी, किरण कपिल, कपिल सैन, भगीरथ भाटी, संतोष बघेल, प्रदीप टाक, डॉ अनिल सुथार, डॉ कमलदीप सिंह, सन्नी भाटी, कपिल मोंगा, मनीष सैनी मौजूद थे ।
