
हनुमानगढ़। आगामी 8 तारीख को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सेक्टर-6 बस्ती में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में बिजली कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन के पोस्टरों का विधिवत विमोचन कर जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर बस्ती संयोजक भवानी शंकर एवं सहसंयोजक सूर्य प्रकाश जोशी ने बताया कि हिंदू सम्मेलन की शुरुआत परंपरागत रूप से पीले चावल के वितरण से की गई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और घर-घर जाकर पीले चावल बांटने का कार्य प्रारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि 7 तारीख को बस्ती में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को सम्मेलन के प्रति जागृत किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक समाजबंधु इस आयोजन से जुड़ सकें।
कार्यक्रम के दौरान 8 तारीख को होने वाले सम्मेलन की रूपरेखा एवं पोस्ट नियोजन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। आयोजकों ने बताया कि हिंदू सम्मेलन में बस्ती के स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे समाज में उनके योगदान को उचित पहचान मिल सके।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में एडवोकेट मनोज शर्मा, ताराचंद शर्मा, राजेंद्र चौधरी, अमर सिंह, कृष्ण लाल शर्मा, कृष्ण भाट, विकास शर्मा, राजेंद्र मीणा, अजय राजपूत, कुलवंत सिंह, उमेश कुमार, संजय रावत, मनीष शर्मा, नीरज राजपूत, अरुण शर्मा, पीयूष शर्मा, कमलेश बघेल, हनुमान भाट, नीरज सिंह, धीरज शर्मा, अमर भारद्वाज, संजय राजपूत, मंदीप बिश्नोई, कार्तिक, विकास रांगेरा, किशन पुजारी, योगेश बागड़ी, जय सिंह बिश्नोई सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने आयोजन को लेकर विशेष उत्साह दिखाया।
