
हनुमानगढ़। AMTZ विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश में दिनांक 22 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित तीसरी नेशनल पैरा कबड्डी चैंपियनशिप में राजस्थान पैरा कबड्डी टीम ने सातों मुकाबलों में विजय प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीतते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में राजस्थान पैरा कबड्डी टीम के सम्मानार्थ आज दिनांक 07 फ़रवरी 2026 को शहीद स्मारक, हनुमानगढ़ में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री गणेशराज बंसल जी उपस्थित रहे
विशिष्ट अतिथियों में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित श्री आर.डी. सिंह जी, अर्जुन पुरस्कार प्राप्त पैरा ओलंपियन एवं राजस्थान टीम प्रभारी श्री जगसीर सिंह जी, राजस्थान टीम मैनेजर श्री योगेश कुमावत जी, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी श्री विक्रम सिंह मान जी, राजस्थान टीम कोच श्री सुनील कुमार जी, सहायक कोच श्री राजेंद्र जी, समाजसेवी श्री विजय उप्पल जी एवं श्री गौरव उप्पल जी, सचिव श्री मनसुख जीत जी, श्री खैराती लाल गोठवाल जी, श्री अमित माहेश्वरी जी तथा श्री रोहित स्वामी (सरपंच) उपस्थित रहे।
माननीय विधायक श्री गणेशराज बंसल जी द्वारा टीम को शुभकामनाओं सहित सूटकेस भेंट किए गए। शहीद स्मारक के संस्थापक एडवोकेट शंकर सोनी जी द्वारा समस्त टीम को सम्मानित किया गया तथा टीम को सहयोग प्रदान करने वाले श्री जितेंद्र गुप्ता (जयपुर) एवं श्री विजय उप्पल जी को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।
नेशनल पैरा कबड्डी एसोसिएशन की ओर से शहीद स्मारक, हनुमानगढ़ को उनके सहयोग के लिए एक स्वर्ण पदक प्रदान किया गया, जिसे स्मारक में ससम्मान सजाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने राजस्थान पैरा कबड्डी टीम के खिलाड़ियों एवं टीम इंचार्ज अर्जुन पुरस्कार विजेता श्री जगसीर सिंह जी की प्रशंसा की तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए टीम को प्रोत्साहित किया।
