
श्रीगंगानगर। राजस्थान विधानसभा में बुधवार को उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट-2026 पेश किया।
श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान में राजस्थान की पहली हैंडबॉल एकेडमी की फिर से शुरुआत होगी। सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स खोलने की घोषणा की गई है। जिले में किन्नू प्रोसेसिंग यूनिट भी लगाई जाएगी।
बॉर्डर से सटे इलाकों में सेम की समस्या से निपटने के लिए 1 करोड़ की डीपीआर बनाई जाएगी। 300 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से सार्दुल व करणी ब्रांच के रिलाइनिंग का कार्य होगा।

श्रीगंगानगर में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स खोलने की घोषणा की गई है। फाइल फोटो।
पढ़िए- जिले से जुड़ी बड़ी घोषणाएं
- बजट में सैनिकों, पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और वीरांगनाओं के लिए एक ही जगह सभी सुविधाएं देने के उद्देश्य से इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स बनाने की घोषणा की गई हैं।
- श्रीगंगानगर के अलावा जोधपुर, शेरगढ़, टोंक, फलोदी, खैरथल, ब्यावर, झुंझुनू में ऐसे कॉम्प्लेक्स प्रस्तावित हैं।
- पहले चरण में जोधपुर, शेरगढ़, झुंझुनू और टोंक में 36 करोड की लागत से निर्माण किया जाएगा।
- भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे प्रभावित क्षेत्रों में सेम के खतरे से निपटने के लिए 1 करोड़ रुपए की DPR बनेगी।
- सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत श्रीगंगानगर में किन्नू प्रोसेसिंग प्लांट की नई यूनिट खोली जाएगी।
- इससे गंगानगरी किन्नू को बेहतर प्रोसेसिंग और मार्केटिंग मिलेगी, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा।

लालगढ़ जाटान में लंबे समय से बंद पड़ी हैंडबॉल एकेडमी फिर से शुरू होगी। फाइल फोटो।
करोड़ों की लागत से होगा सड़क निर्माण
- शिव चौक से किसान चौक तक सीसी सड़क का निर्माण 10 करोड़ रुपए की लागत से होगा।
- 20 जेड से चूनावढ़ (सादुलशहर) तक सड़क का काम 22 करोड़ 50 लाख रुपए में पूरा किया जाएगा।
- ढाबा बस स्टैंड से 30 एमओडी होते हुए गायत्री ईंट उद्योग गुरुसर मोड़िया तक 7 किमी लंबी सड़क 3 करोड़ 15 लाख में बनेगी।
- गोविंदसर से 6 जीडीएम वाया 4 जीडीएम तक 4.5 किमी सड़क 3 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से बनेगी।
- सेना छावनी क्षेत्र लालगढ़ जाटान में वैकल्पिक मार्ग पर सड़क निर्माण 60 लाख रुपए की लागत से होगा।

जिले में किन्नू प्रोसेसिंग प्लांट की यूनिट भी लगेगी।
RUB/ROB और रेलवे से जुड़े प्रोजेक्ट्स की सौगातें
- LC-94 बठिंडा-सूरतगढ़ खंड में 141/6-7 किमी तक RUBs का निर्माण 9 करोड़ 31 लाख से होगा।
- LC-1A सूरतगढ़-अनूपगढ़ खंड में ROBs का निर्माण 97 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से होगा।
- श्रीगंगानगर में LC-112B सादुलशहर-करणपुर (SH-7B) RUB का काम भी शामिल।
सिंचाई और नहरों का होगा विकास
- भाखड़ा नहर प्रणाली की सार्दुल ब्रांच की रिलाइनिंग का कार्य 225 करोड़ रुपए से होगा।
- भाखड़ा नहर प्रणाली के करणी ब्रांच की रिलाइनिंग 80 करोड़ में पूर्ण होगी।
- गंगनहर परियोजना की LNP वितरिका की रिलाइनिंग 50 करोड़ में होगी।
- गंगनहर से निकलने वाली हिरणवाली वितरिका का रिलाइनिंग कार्य 6 करोड़ रुपए में होगा।
- करणपुर में गंगानगर परियोजना में सिंचाई खालों का निर्माण 5 करोड़ से होगा।
- कंवरसेन लिफ्ट नहर पंपिंग स्टेशनों को संचारू एवं निर्बाध संचालन के लिए डिजाइन-निर्माण 14 करोड़ में होगा।
लालगढ़ जाटान में हैंडबाल अकादमी की सौगात
- 17 MD घढ़साना में पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोला जाएगा।
- विजयनगर में पशु चिकित्सा उप केंद्र को पशु चिकित्सालय में अपग्रेड किया जाएगा।
- लालगढ़ जाटान में हैंडबाल अकादमी शुरू होगी।
राजियासर स्टेशन में नई कृषि उपज अनाज मंडी
- लालगढ़ जाटान में 132 केवी GSS का निर्माण होगा।
- बलोचिया रायसिंहनगर में 33/11 केवी GSS बनेगा।
- राजियासर स्टेशन में नई कृषि उपज अनाज मंडी स्थापित होगी।
