
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 29;
हनुमानगढ़। बीमा कर्मचारियों के संगठन ऑल इण्डिया इन्श्योरेन्स एम्पलायज एसोसिएशन एवं नार्दर्न जोन इन्श्योरेन्स एम्पलायज एसोसिएशन के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा हनुमानगढ़ इकाई के सभी सदस्यों द्वारा हड़ताल में भाग लिया गया, हड़ताल के दौरान संगठन के सभी सदस्यों द्वारा प्रदर्शन भी किया गया। हड़ताल मे शामिल सदस्यों को संबोधित करते हुए संगठन के शाखा अध्यक्ष अमित कुमार चाँडक ने बताया कि बीमा के क्षेत्र में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश को वापिस लेने, एल् आई सी0 के प्रस्तावित थ्.च्.व्. को रोकने एवं नए लेबर कोड जो कि श्रम कानूनों की मूल भावना के खिलाफ है उनको वापिस लिया जाना चाहिए। शाखा सचिव भानुप्रकाश ने बताया कि आज की हड़ताल एलआईसी मे तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी संवर्ग मैं नई भर्ती प्रक्रिया जल्दी शुरू करने एवं पुरानी पेंशन योजना को वापिस बहाल करने के समर्थन में की गई है। प्रदर्शन में अमित चाँडक, भानुप्रकाश, जोगेन्द्र अग्रवाल राजेश सहारण मनीष ढालिया, मोनिका सांघी, ज्योति मुंजाल, राधिका जोशी, गार्गी, मोनिका, प्रिंसेस आदि ने भाग लिया ।
