
हनुमानगढ़। सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय हनुमानगढ जं, की कक्षा 9 व 11 की छात्राओं की शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। भ्रमण के लिए श्री जगदंबा अंध विद्यालय श्रीगंगानगर ले जाया गया। प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र बंसल व विद्यालय की प्राचार्य प्रेरणा रस्तोगी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया।
इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास करना है। इस भ्रमण में विद्यार्थियों को सुरक्षित व सहयोगात्मक वातावरण का अनुभव करवाया गया। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास व सामाजिक सहभागिता की भावना का विकास होगा।
श्री जगदम्बा अंध विद्यालय के अध्यापको द्वारा नेत्रहीन विद्यार्थियों को ब्रेल लिपि व मूक बधिर विद्यार्थियों को सांकेतिक भाषा द्वारा अध्ययन करवाया गया। वहाँ छात्राओ को शिवालय के दर्शन भी करवाए गए ।
