Day: April 23, 2026

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रहने वाले मर्चेंट नेवी में वाइस कैप्टन होर्मुज स्ट्रेट में फंस गए...
हनुमानगढ़। कृषि उपज मंडी के अंतर्गत डबली राठान गेहूं खरीद केंद्र पर इन दिनों व्यापारी वर्ग और ट्रैक्टर-ट्रॉली...
हनुमानगढ़। टाउन की सामाजिक संस्था श्री अरोड़वंश सभा रजिस्टर द्वारा आज स्थानीय विधायक गणेश राज बंसल को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में हनुमानगढ़ टाउन क्षेत्र में श्री अरूट महाराज के नाम से एक चौक स्वीकृत करने की मांग की गई। यह ज्ञापन सभा की ओर से समाज की भावनाओं और लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सभा के सचिव सतीश छाबड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमानगढ़ टाउन क्षेत्र में अरोड़वंश समाज की बड़ी आबादी निवास करती है। समाज की ओर से श्री अरोड़वंश सभा रजिस्टर समय-समय पर मानवहित में अनेक सामाजिक कार्य करती आ रही है। संस्था द्वारा जन-जागरूकता और चेतना रैलियों का आयोजन किया जाता है, साथ ही प्रशासन को भी हर संभव सहयोग प्रदान किया जाता है। इन सभी कार्यों के माध्यम से संस्था समाज में सकारात्मक योगदान देती रही है। सभा के वरिष्ठ सदस्यों ने विधायक से निवेदन किया कि वर्तमान में हनुमानगढ़ टाउन में श्री अरूट महाराज के नाम से कोई भी चौक नहीं है, जबकि समाज की आस्था और ऐतिहासिक मान्यता उनसे जुड़ी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा टाउन क्षेत्र में कुछ स्थान चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से किसी एक स्थान पर चौक का नामकरण श्री अरूट महाराज के नाम से किया जाए। सभा की ओर से प्रस्तावित स्थानों में यूनियन बैंक के पास लोहा मार्केट, हनुमानगढ़ टाउन में बैंक ऑफ बड़ौदा के नजदीक, तथा गौरी हॉस्पिटल के सामने राजकीय चिकित्सालय के पास का क्षेत्र शामिल है। इन स्थानों में से किसी भी एक जगह चौक का नामकरण कर वहां श्री अरूट महाराज की प्रतिमा स्थापित करने का आग्रह किया गया। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष रामलुभाया तिन्ना, उपाध्यक्ष अजय सुखीजा, पूर्व अध्यक्ष अनिल धूड़िया, सतीश कटारिया, कश्मीरी लाल छाबड़ा, कृष्णा मदान और विनोद छाबड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विधायक गणेश राज बंसल ने समाज के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि इस विषय में नगर परिषद आयुक्त से बातचीत कर चौक के नामकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
हनुमानगढ़। जिला कारागृह में बंदियों के साथ मारपीट और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस...
हनुमानगढ़। पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को सचखंड कॉन्वेंट स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता...
हनुमानगढ़। टाऊन के लिटिलहार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में “विश्व पृथ्वी दिवस” के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं...
हनुमानगढ़ । टाउन के पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कूल में आज पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह...
हनुमानगढ़। टाउन स्थित व्यापार मंडल पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक...
हनुमानगढ़। महावीर इंटरनेशनल वीरा सेंटर की वार्षिक बैठक बुधवार को अध्यक्ष कंचन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित...