
श्रीगंगानगर। जिले में बारिश के बाद मौसम अब बदलने लगा है। जिले में तापमान बढ़ना शुरू हो गया है और दोपहर को तेज गर्मी होती है। अधिकतम तापमान एक बार फिर से 28 डिग्री तक पहुंच गया है। इस बीच मौसम लगातार ड्राई बना हुआ है।

श्रीगंगानगर जिले में पिछले कई दिनों से मौसम ड्राई बना हुआ है।
मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो सप्ताह तक जिले में मौसम ड्राई रहेगा और तापमान तेजी से बढ़ेगा। 5 मार्च तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और तेज गर्मी पड़ेगी। जिले में एक सप्ताह तक कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव नहीं होगा, जिसके कारण मौसम सामान्य बना रहेगा और कोई उतार-चढ़ाव नहीं होगा।
