
श्रीगंगानगर। जिले में तापमान बढ़ने के साथ ही दिन व रात में भी गर्मी शुरू हो गई है। मार्च के पहले हफ्ते ही तेज गर्मी पड़ रही है। होली के बाद गर्मी और बढ़ेगी। पिछले कई दिनों से जिले में मौसम ड्राई बना हुआ है और आसमान साफ है। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण सर्दी के बाद सीधा गर्मी शुरू हो गई और बसंत ऋतु का मौसम खत्म हो गया।
श्रीगंगानगर जिले में पिछले कई दिनों से मौसम ड्राई बना हुआ है।
न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री रिकार्ड
मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री और अधिकतम 31.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।
अगले 2-3 दिन में तापमान 3 डिग्री बढ़ने की संभावना
दिन में तेज धूप निकलने से लोग अब घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राय रहने और अगले दो-तीन दिन में तापमान 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई है, जिससे गर्मी और बढ़ेगी।
