
श्रीगंगानगर ।भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे ICC Men’s T20 World Cup 2026 के महामुकाबले का लाइव प्रसारण श्रीगंगानगर के एआरजी रिजॉर्ट में बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है।
शहर के क्रिकेट प्रेमियों ने इस ऐतिहासिक फाइनल को देखने के लिए परिवार सहित रिजॉर्ट में पहुंचकर जमकर उत्साह दिखाया। सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद हैं और इंडियन क्रिकेटर्स की ओर से लगाए हर छक्के-चौके पर जश्न मनाया।

श्रीगंगानगर । ARG रिजॉर्ट में क्रिकेट प्रेमी अपने परिवार के साथ फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे हैं।
रिजॉर्ट मैनेजमेंट ने दर्शकों के लिए खास इंतजाम किए हैं। शहर का सबसे बड़ा विशाल LED स्क्रीन, धमाकेदार साउंड सिस्टम और खुले लॉन में बैठकर स्टेडियम जैसा अनुभव दिया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह श्रीगंगानगर का अब तक का सबसे बड़ा आउटडोर क्रिकेट स्क्रीनिंग इवेंट है, जिसने पूरे शहर में क्रिकेट का जुनून और बढ़ा दिया है।
पूरे रिजॉर्ट में ‘भारत माता की जय’ और ‘टीम इंडिया जीतेगी’ के नारे गूंज रहे हैं। जैसे संजू सैमसन या सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाजों ने बड़े शॉट लगाए, वैसे ही दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। आयोजकों ने बताया कि फाइनल मुकाबले को लेकर शहर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग घर-घर से निकलकर इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने पहुंचे हैं।
