
श्रीगंगानगर। जिले की ग्राम पंचायत चूनावढ़ में रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के तत्वावधान में एक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अरोड़वंश वेलफेयर सोसाइटी, श्रीगंगानगर की ओर से विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 51 यूनिट रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन, चूनावढ़ में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में संवाद और विचार-विमर्श के माध्यम से राष्ट्र के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सेवा भावना को प्रोत्साहित करना बताया गया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व आईजी गिरीश चावला रहे। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के अध्यक्ष रविन्द्र मोदी, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर चैप्टर के पदाधिकारी राजेन्द्र मुंजाल, सचिव विपुल अरोड़ा, भारत भूषण टक्कर, कृष्ण सेतिया, सतपाल मुटनेजा, सुशील शर्मा, गोपाल राठोड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा अरोड़वंश वेलफेयर सोसाइटी, श्रीगंगानगर के अध्यक्ष राजपाल पपनेजा, कोषाध्यक्ष लाजपतराय खुराना, सचिव सीताराम गक्खड़, एडवोकेट ओम रावल, राजेश चुघ, राजेंद्र चाहर, नरेश पपनेजा, सुखविंदर सिंह मंगा, बलकरण सिंह, राजकुमार सिडाना, महेश चाहर, देवीलाल, सागर पपनेजा, हर्ष चुघ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
