
श्रीगंगानगर। पदमपुर-श्रीगंगानगर स्टेट हाईवे पर स्थित 9 ए टोल नाके को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों और किसानों ने 9 ए व 18 बीबी टोल पर चक्का जाम किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष व श्रीकरणपुर विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे हुए हैं। चक्काजाम के चलते टोल नाके के दोनों ओर सड़क को बंद कर दिया गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
बोले- समय पूरा हुआ फिर भी वसूली
कांग्रेस जिला अध्यक्ष रुपिंदर सिंह कुन्नर ने कहा- टोल नाके का निर्धारित समय पूरा हो चुका है। इसके बावजूद लगातार वसूली की जा रही है। भाजपा सरकार अपने चहतों को फायदा पहुंचाने टोल बंद नहीं कर रही। जिसका खामियाजा ग्रामीण और किसान भुगत रहे हैं। सरकार ने टोल संचालन का समय पूरा होने के बाद इसे 2 बार बढ़ा दिया है, जिसका लोग विरोध कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने कहा- 1 ही कंपनी के टोल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोनों जगहों पर बने टोल एक ही कंपनी के हैं और इनकी दूरी 20 किलोमीटर है। मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात है। चक्का जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग खोलकर सड़क को डायवर्ट कर रूट को बदला है। धरने पर श्रीगंगानगर के पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ भी मौजूद हैं।
कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
मौके पर समझाइश के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसमें नायब तहसीलदार मनजीत सिंह, आईपीएस प्रो ज्ञानेन्द्र भारती, ग्रामीण सीईओ भूपेंद्र सोनी, चूनावढ़ थाना सीआई रामप्रताप चौधरी और मटीलीराठान थाना सीआई मुकेश कुमार मौके पर मौजूद है।
