
हनुमानगढ़ । श्रीराम उत्सव प्रखंड हनुमानगढ़ की बैठक दुर्गा मंदिर धरमशाला हनुमानगढ़ जंक्शन में हुई। इस बैठक में अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निशांत बत्रा ने की और उनके साथ मंच पर विराजमान प्रांत से विधि प्रमुख प्रताप सिंह शेखावत एडवोकेट मंच पर विराजमान रहे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष राम उत्सव समिति के सचिव मोहन चंगोई ने किया। बैठक को संबोधन प्रताप सिंह सिंह शेखावत, निशांत बत्रा और आशीष पारीक ने किया। बैठक में आशीष पारीक ने कहा कि भगवान श्रीराम के अयोध्या धाम में विराजित होने के बाद यह पहला रामोत्सव होगा। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हमारे पूर्वजों ने जिस राम मंदिर के लिए बलिदान दिया उन पूर्वजों को एक तरह से हमारी श्रद्धांजलि अर्पित करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। हम सब अलग अलग टोली बनाकर हर गांव हर वार्ड तक पंहुचकर इस कार्य में सहयोग करें। यह धर्मयात्रा ऐतिहासिक होनी चाहिए। हम सब हिंदू समाज को रामोत्सवा के लिए प्रेरित करे। जिला उपाध्यक्ष महिला हेमलता जोशी, जिला सह मंत्री मधुसूदन, जिला संयोजक कुलदीप नरूका, जिला सेवा प्रमुख सुभाष खीचड़, भगवान सिंह खुड़ी प्रकाशजी तंवर, भवानीशंकर शर्मा, गौरव शर्मा, राजेंद्र जोशी, अमित जैन, पृथ्वी, राजेंद्रसिंह नवां, रजत बजरंगी, शुभम पारीक, मनीष पारीक, महेंद्र पूनियां, सतपालजी स्वामी, एडवोकेट प्रद्युमन सिंह, एडवोकेट प्रवीणसिंह आदि मौजूद रहे।
