
श्रीगंगानगर। गोल बाजार में सोमवार को क्रॉकरी की दुकान से दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर दुकान के बाहर रखा नया वाटर कैंपर चोरी कर ले गया। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसमें चोर कैंपर ले जाता दिखाई दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
दुकान से वाटर कैंपर चोरी कर ले जाता हुआ चोर।
सामान देखने के बहाने आया
जेएमसी क्रॉकरी शॉप के मालिक नरेश वधवा ने बताया- सोमवार सुबह 11 बजे एक युवक दुकान पर आया। वह दुकान के बाहर रखा सामान देखने लगा। मैं दुकान के अंदर बैठा था। कुछ समय बाद युवक इधर-उधर देखकर दुकान के बाहर रखा वाटर कैंपर उठा ले गया।
जब मैं दुकान के बाहर आया तो वाटर कैंपर वहां से गायब था। िसके बाद मैंने दुकान पर लगा सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो युवक कैंपर ले जाता दिखाई दिया।
आस-पास तलाश किया लेकिन नहीं मिला
घटना के बाद दुकान मालिक ने आस-पास चोर की तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद उसने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दी। दुकान से 100 मीटर दूरी पर कोतवाली थाना है। शहर में दिनदहाड़े हो रही चोरी की वारदातों को लेकर स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश है। दुकानदार पुलिस से चोरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
