
एअर इंडिया की बेंगलुरु से लंदन जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी की आशंका के चलते सोमवार को उसे जेद्दा डायवर्ट करना पड़ा। विमान सुरक्षित लैंड हुआ और सभी यात्री व क्रू सुरक्षित हैं।
एअर इंडिया की फ्लाइट AI133 ने बेंगलुरु से लंदन हीथ्रो के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या की आशंका सामने आने पर एहतियातन इसे जेद्दा की ओर मोड़ दिया गया।
एयरलाइन के मुताबिक विमान ने शाम 7:58 बजे जेद्दा एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। यात्रियों की संख्या के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है।
