
पीलीबंगा । स्थानीय प्राथमिक विद्यालय थालड़का में रविवार को स्वामी परिवार (चैनपुरा)द्वारा वाटर कूलर लगवाया गया। वाटर कूलर का लोकार्पण गिरधारी दास स्वामी धर्मपत्नी अनकौरी देवी ग्रामीण एवं परिवार के सदस्यों द्वारा कर कमालो से रविवार को किया गया। आपको बता दें कि इस वाटर कूलर का निर्माण कार्य शीशराम स्वामी (चैनपुरा वाले) ने करवाया। बताया कि प्राथमिक विद्यालय में बच्चों खेल मैदान एवं योगा क्लास इसी विद्यालय में है इसलिए यहां बच्चों के साथ गांव के युवा खिलाड़ी एवं ग्रामीणों का सबसे ज्यादा यही आना-जाना रहता है और भविष्य में ठंडे पानी की व्यवस्था को देखते हुए। इस वाटर कूलर का निर्माण कार्य करवाया गया। क्योंकि समय के अनुसार बच्चों को विद्यालय परिसर में इसकी आवश्यकता थी। शीशराम स्वामी ने अपनी इच्छा अनुसार इसका निर्माण करवाया। इस मौके पर उपजिला प्रमुख मुकेश सहारण, सरपंच राधेश्याम सहारण, मदनलाल जाजड़ा (अध्यक्ष) महावीर स्वामी, शंकर दास स्वामी,नोपाराम स्वामी, डॉ मनोहर लाल शर्मा, प्रताप सिंह गोस्वामी, रामस्वरूप स्वामी, कृष्ण लाल स्वामी, सुभाष डुडी, राजेंद्र टाक, बलवीर नेहरा , राजाराम सैनी, डॉ महेंद्र शर्मा, सहित काफी संया में ग्रामीण एवं परिवारजन मौजूद रहे।
