
हनुमानगढ़ । देश में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग की पहल को वरिष्ठ नागरिकों और विशेष योग्यजनों द्वारा सराहा जा रहा है। हनुमानगढ़ जिले में रविवार को भी 85 वर्ष से अधिक आयु और 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले लोगों से घर पर मतदान कराया गया। इसमें जंक्शन के वार्ड नंबर 38 कटारियों वाली ढाणी में 103 वर्षीय मालीबाई ने मताधिकार का उपयोग किया। वहीं, 85 वर्षीय यशोदा देवी ने भी मतदान कर मजबूत लोकतंत्र के लिए अहम जिम्मेदारी निभाई। सोशल मीडिया पर छाई रही होम वोटिंग: जिले में हर मतदान केंद्रों के क्षेत्रों में सेंटर ऑफिसर की मौजूदगी में होम वोटिंग होम वोटिंग कराई गई। इसके बाद मतदाताओं और परिजनों ने मतदान के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे। उन्हें मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के हैंडल्स से भी रिपोस्ट किया गया।
