
हनुमानगढ़। स्थानीय पूज्य सिंधी पंचायत के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहे पांच दिवसीय चेटीचंड महोत्सव में सिंधी समाज की झूलेलाल नारी शक्ति द्वारा महिला वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह वाहन रैली प्रात: 6.00 बजे से रवाना होकर शहर के मुख्यय मार्गो से होती हुई सेन्टरटर नंबर 3 पर पहुंची सेन्टरटर नंबर 3 में समस्त सिंधी समाज के सदस्यों ने इस महिला वाहन रैली का भव्य रूप से स्वागत किया और वहां पर सिंधी सांस्कृतिक नृत्य, छेज़, झूमर, डांडिया आदि का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में स्थानीय सिंधी समाज की महिलाओं ने उत्साहवर्धक रूप से भाग लिया। मुख्य रूप से वर्षा करमचंदानी, अनीता तेजवानी, राधा टेकवानी भूमि बाबानी, पूजा वधनानी, पूजा मेघवानी, रिया मेघवानी, लवली टेकवानी, पूजा पारवानी, अनु प्रेमजानी, पिंकी प्रेमजानी, मधु गांधी, भारती, मोनिका बाबानी, सीमा, आरती, साक्षी, मन्नत लखीसरानी, गजल करमचंदानी, मान्या करमचंदानी, काव्या, सिमरन वाधवानी, रुमणि आदि ने भाग लिया और सिंधी पंचायत के पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था भी की गई।
