
हनुमानगढ़। कस्बे में आगामी 14 अप्रैल को विश्व हिंदू परिषद व रामोत्सव समिति द्वारा विराट रामोत्सव धर्मयात्रा का प्रचार शुरू हुआ। यात्रा करप्रचार रथ को भगवा ध्वज दिखाकर समिति अध्यक्ष रामस्वरूप लीला ने रवाना किया। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों की बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभाग धर्मप्रसार प्रमुख इंद्रजीत नंदीवाल, विधि सयोंजक करनी सिंह शेखावत ने धर्मयात्रा के सपूर्ण जानकारी व विषय वस्तु सभी के समक्ष रख रहे है। इंद्रजीत नांदिवाल ने बताया कि कालीबंगा, पण्डितावाली, जाखड़ा वाली, डींगवाला, प्रेमपुरा हांसलिया आदि गांवों में बैठक कर इस यात्रा में अधिकाधिक संया में शामिल होने का आग्रह किया है। नगर प्रभारी भैरू सिंह व बबलू पाल ने बताया कि वार्ड 32, 20, 21 , 22 , 23 की बैठक हो चुकी है जल्द ही समस्त नगर में बैठक हो जायेगी। वही प्रभुनन्दन महाराज धोरेवाला चक ने भी सभी से इस धर्मयात्रा में जुडऩे का आग्रह किया है।
