
पीलीबंगा । ग्राम भागसर में शनिवार शाम को एक बैठक हुई। भगवाना राम वर्मा ने बताया कि बैठक में पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार प्रमुख इंद्रजीत नांदीवाल ने संगठन मजबूती पर बल देते हुए प्रत्येक वर्ग को एकता के साथ अपने धर्म और राष्ट्रहित में कार्य करने की नसीहत दी। इसी प्रकार आगामी 14 अप्रैल रविवार को पीलीबंगा में होने वाली रामोत्सव धर्म यात्रा के लिए निमंत्रण भी दिया । बैठक में पहुंचे बजरंग दल के सदस्य सहदेव सिहाग, रविंद्र बिश्नोई, पृथ्वीराज गोदारा, देवीलाल परिहार, अर्पण गोदारा, करणी सिंह शेखावत, विकास भादू, ताराचंद मारवाल इंद्राज गोदारा, हंसराज कस्वा, मुकेश सारडीवाल, संदीप सारडीवाल, आत्माराम विश्नोई, बहादुर सिंह शेखावत, मंदिर पुजारी गणेशा राम ओझा आदि मौजूद थे।
