
पीलीबंगा । ग्राम पंचायत पण्डितांवाली की राधाकृष्ण गौ सेवा समिति में रविवार को आम सभा बैठक हुई।गौशाला समिति सचिव संदीप पारीक ने वर्ष 2023 – 24 का वार्षिक लेखा जोखा ग्रामीणों के समक्ष रखकर वर्ष भर में गौशाला में हुए खर्च व आमदनी के बारे में बताया। बैठक में सर्व सहमति से कृष्णलाल मान को गौशाला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही मनोनीत गौशाला अध्यक्ष कृष्णलाल मान ने सभी समिति सदस्यों के सहयोग से गौशाला विकास में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पूर्व गौशाला समिति के पूर्व अध्यक्ष भूपचंद उपाध्याय ने मां और गौमाता की महिमा का वर्णन किया और गौशाला में गौ सेवा को परमोधर्म बताया। कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश ने कार्यकारिणी विस्तार की जानकारी दी। बैठक में रामरख शर्मा, कृष्णलाल जाखड़, बसन्त जाखड़, गिरधारीलाल वर्मा, भूपचंद यादव, गोपीराम जाखड़, नंदराम जाखड़, हंसराज भादू, हंसराज जाखड़, दयाराम जाखड़, नत्थाराम मान, काशीराम कड़वासरा, राहुल गोदारा, जगदीश सुथार, जवाहरलाल मेघवाल, बद्रीप्रसाद मेघवाल सहित गौशाला सेवा समिति सदस्य एवं गौ भक्त मौजूद थे।
