
हनुमानगढ़ । टाउन से सात किलोमीटर स्थित ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर में चेत्र नवरात्रा के उपलक्ष्य में लगने वाला मेला कल से शुरू होगा। इसके लिए देवस्थान विभाग ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली है। इसके लिए देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त लगातार मेले परिसर पर निगरानी रखे हुए है। मंदिर परिसर में साज – सज्जा हो चुकी है। मां भद्रकाली की प्रतिमा को विशेष रूप से सजाया गया है। देवस्थान विभाग के आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि अभी तक तीन बार दुकानों की नीलामी की गई हे। ऐसे में प्राइम लोकेशन की कुछ दुकानों की तो नीलामी हो चुकी है। कुछ दुकानों की नीलामी होने वाली है। ऐसे दुकानों की रेट कम करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। जैसे ही अनुमति आएगी उसी हिसाब से दुकानों की नीलामी करवा दी जाएगी। गौरतलब है कि मेले परिसर में चार मार्केट में कुल १२४ दुकानों की नीलामी होती है। उधर मेले को देखते हुए विभाग ने पेयजल, सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेड्स आदि की व्यवस्था करवा दी है। इससे पहले साफ सफाई, पेयजल तथा बिजली आदि के टेंडर हो चुके है। अब शेष रही दुकानों की नीलामी रविवार को प्रस्तावित थी। रेट को लेकर उच्चाधिकारियों से जो गाइड लाइन आएगी उसी हिसाब से शेष रही दुकानों को नीलामी कर दी जाएगी।
