
चरणवासी । गांव में निर्वाचन विभाग ने रविवार को वोट फॉर होम के तहत चिन्हित मतदाताओं से वोट डलवाए। बीएलओ सुशील गोदारा व मोहनलाल चौहान ने बताया कि चारणवासी में दिव्यांग नंदकिशोर सीला ( 38) व सतविंदर भांभु भांभु (39) वर्षीय ने घर से वोट डालकर लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में भागीदारी निभाई। दुलीचंद सीला ने बताया कि उनका बड़ा बेटा नंदकिशोर जन्म से ही दिव्यांग होने के कारण मतदान केंद्र जाकर वोट नहीं डाल पाता था। नंदकिशोर चलने- फिरने में असमर्थ होने के साथ दिखाई व सुनाई तक नहीं देता। इसलिए नंदकिशोर चारपाई पर ही रहता। खास बात ये है कि नंदकिशोर की मां रोशनी देवी भी एक पैर से विकलांग हैं। लेकिन बेटे की पीड़ा सहते रोशनी अपना दर्द भूलकर बेटे को नित्य कर्म करवाने के साथ नहलाने का उपक्रम पूरा करती है। रोशनी ने बताया कि मां की ममता बेटे से एक पल जुदा होने की मोहल्लत नहीं देती। दुलीचंद सीला ने बताया कि नंदकिशोर मतदान केंद्र पर जाकर वोट डालने में परेशानी वाला काम था इसलिए वोट नहीं डाल पाता था। लेकिन विधानसभा चुनाव 2023 में घर से वोट डलवाने शुरू करने से राहत मिली और जीवन में नंदकिशोर ने लोकसभा चुनाव में दूसरी बार मत का प्रयोग किया हैं। परिवारजनों ने निर्वाचन विभाग का आभार व्यक्त किया।
