
श्रीगंगानगर । डेरा सच्चा सौदा की पावन प्रेरणा पर चलते हुए शहर के एक डेरा अनुयायी ने चिकित्सा रिसर्च के लिए देहदान किया है। देहदान का प्रण दीप कुमार ने अपने जीवन काल में ही डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा पर किया था। सचखंड वासी दीप कुमार पुत्र वेदप्रकाश (वार्ड 6) के परिजनों ने आपसी सहमति के बाद चिकित्सा रिसर्च के लिए अमृता स्कूल ऑफ़ मेडिसिन फरीदाबाद को देह दान कर दिया। शरीर दान करने से पूर्व दीप कुमार की बहनों ने अर्थी को कंधा देकर अपना कर्तव्य पूरा किया। देहदान के अवसर पर परिवार के रिश्तेदार सगे संबंधी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष रामस्वरूप लीला, सहित समाज के प्रमुख लोग, डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन कमेटी के सेवादार 85 मेंबर भाई बहिन, शाह सतनाम जी ग्रीन शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सैकड़ों सेवादार भाई बहिन, डेरा सच्चा सौदा की विभिन्न समितियों के जिम्मेवार व सेवादारों सहित साध संगत मौजूद रही। बता दे कि दीप कुमार 85 मेंबर गोपाल इन्सां व नरेश इन्सां के बहनोई, ब्लॉक प्रेमी समिति की 15 मैबर राकेश इन्सां के पति थे। दीप कुमार स्वयं भी डेरा सच्चा सौदा के कर्मठ सेवादार और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार बनकर मानव सेवा में जुटे रहते थे। देहदानी के पुत्र रजनीश कुमार ने बताया कि उनके पिता. दीपकुमार पुत्र वेदप्रकाश (57) की बीते दिवस हद्वयघात से देहावसान हो गया। मौके पर पर श्रीगुरूसर मोडिय़ा, पीलीबंगा, सहजीपुरा, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, पक्का सहारणा के ब्लॉक प्रेमी समिति के सेवादार बहन भाइयों के साथ सम्पूर्ण सिंह, रणजीत सिंह, सतीश कुमार, लाभ सिंह, गोपाल इन्सां, रूघा राम, अशोक लखिया, सुमन कामरा, रोनित, राजेश, गुरसेवक, श्योप्रकाश, जगतार सिंह, रूप राम, सरदारी लाल, नरेंद्र बतरा, गुरनाम सिंह, आईटी विंग के रवि ग्रोवर, सेवा समिति के गुरजीत सिंह, जगदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, अवि मरेजा, राजू सिंधी, गुरलाल श्याम लाल, सुरेश मरेजा, रामस्वरूप लीला, सोनू बतरा, पानी समिति के जिम्मेवार रमेश इन्सां आदि मौजूद थे।
