
श्रीगंगानगर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रहलाद टाक, श्रीगंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी, जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव, जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर सहित अन्य अतिथियों ने अम्बेडकर चौक स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब का पुण्य स्मरण किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर द्वारा संविधान प्रस्तावना का वाचन एवं संविधान शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में एडीएम (सतर्कता) श्रीमती रीना, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, एसडीएम श्री नयन गौतम, सीडीईओ श्री अरविंदर सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री वीरेन्द्रपाल सिंह, नगर परिषद से श्री मंगत सेतिया, श्री महेश पेड़ीवाल, श्री प्रदीप धेरड़, विद्यार्थी सहित अन्य उपस्थित रहे।
उप निदेशक श्री वीरेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासों में अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

