
रत्तेवाला/ चूनावढ़| पुलिस थाना घमूड़वाली के थाना प्रभारी के खिलाफ कारर्वाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शु्क्रवार को पैदल मार्च शुरू किया। ग्रामीण पैदल श्रीगंगानगर पहुंचेंगे। ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को एसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। पैदल मार्च में शामिल ग्रामीणों ने सावंतसर में सभा की और जलपान किया। रविन्द्र तरखान, रत्तेवाला के पूर्व उपसरपंच भीमसेन जोधा, गुरबचनसिंह मेघवाल ने सभा को संबोधित करते हुए पुलिस प्रशासन से थाना प्रभारी के निलंबन की मांग की।
उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल को नेहरू पार्क मुख्य बस स्टैंड के नजदीक श्रीगंगानगर एकत्रित होंगे। फिर गंगासिंह चौक पहुंचकर मांग को लेकर डीजीपी का पुतला फूंका जाएगा।

