
श्रीगंगानगर । गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने 52 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 132 अतिरिक्त कोच अस्थाई रूप से जोड़ने का निर्णय लिया है। इससे खासतौर पर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बठिंडा, जयपुर और दिल्ली रूट के यात्रियों को फायदा मिलेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि मई महीने में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए साधारण, शयनयान और थर्ड एसी श्रेणी के डिब्बों में अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
इन ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे कोच
14735/14736 श्रीगंगानगर-अंबाला एक्सप्रेस 1 मई से 31 मई तक 4 साधारण कोच बढ़ाए जाएंगे।
04703/04704 हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर रेल सेवा 1 मई से 31 मई तक 4 साधारण कोच जोड़े जाएंगे।
54754/54753 श्रीगंगानगर-बठिंडा एक्सप्रेस 1 मई से 31 मई तक 4 साधारण कोच बढ़ाए जाएंगे।
54756/54755 श्रीगंगानगर-बठिंडा एक्सप्रेस 1 मई से 31 मई तक 4 साधारण कोच बढ़ाए जाएंगे।
04705/04706 हनुमानगढ़-जयपुर एक्सप्रेस 1 मई से 31 मई तक 4 साधारण कोच की बढ़ोतरी होगी।
54766/54765 बठिंडा-धुरी एक्सप्रेस 1 मई से 31 मई तक 4 साधारण कोच जोड़े जाएंगे।
लंबी दूरी की ट्रेनों में भी बढ़ेगी सुविधा
22497/22498 श्रीगंगानगर-तिरूच्चिराप्पल्लि एक्सप्रेस श्रीगंगानगर से 4 से 25 मई तथा तिरूच्चिराप्पल्लि से 8 से 29 मई तक 1 थर्ड एसी कोच बढ़ाया जाएगा।
12482/12481 श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस श्रीगंगानगर से 1 से 31 मई और दिल्ली से 2 मई से 1 जून तक 1 द्वितीय शयनयान कोच जोड़ा जाएगा।
20471/20472 श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस श्रीगंगानगर से 3 से 31 मई और पुरी से 6 मई से 3 जून तक 1 स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा।

