
श्रीगंगानगर। मंगलवार रात एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के कैंपस में पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने लाइव परफॉर्मेंस दीं। यूनिवर्सिटी के वार्षिक फेस्टिवल ‘उड़ान’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जब अफसाना ने स्टेज संभाला, तो छात्र-छात्राएं मेडिकल फैकल्टी के स्टूडेंट्स दीवाने हो गए और डांस फ्लोर पर छा गए।
रात 8:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में अफसाना खान ने अपनी जोरदार आवाज और एनर्जी से पूरा कैंपस गूंजा दिया। उनकी पॉपुलर पंजाबी धुनों पर युवा खूब थिरके। मेडिकल की लड़कियां और लड़के सबसे ज्यादा उत्साहित नजर आए और पूरे समय डांस फ्लोर पर जमे रहे।
अफसाना खान ने अपने सुपरहिट गानों के साथ कुछ इमोशनल ट्रैक्स भी गाए, जिससे युवाओं का जोश और बढ़ गया। अफसाना ने- कोई सी, यार मेरा तितलियां वरगा, धक्का और चलाकियां जैसे फेमस गाने परफॉर्म किए, जिन पर स्टूडेंट्स ने जमकर डांस किया। कुछ इमोशनल गानों पर तो पूरा कैंपस भावुक भी नजर आया, लेकिन फिर बीट्स शुरू होते ही माहौल फिर से पार्टी मोड में आ गया।
कार्यक्रम देर रात तक चला। छात्र-छात्राओं ने बताया-इतनी धांसू लाइव परफॉर्मेंस हमने पहले कभी नहीं देखी। अफसाना दीदी की एनर्जी कमाल की थी, गाने सुनते-सुनते हम रुक ही नहीं पाए।

