
श्रीगंगानगर। जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने सरस ब्रांड को और मजबूत करने के साथ युवाओं को रोजगार के नए विकल्प देने की पहल की है। संघ ने सरस बूथ, पार्लर, शॉप एजेंसी, मिल्क एटीएम संचालित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
संघ के प्रबंध संचालक उग्रसेन सहारण ने बताया- यह योजना विशेष रूप से युवाओं को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। हमारा उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के नए विकल्प देना है। साथ ही शहरों में भी सरस प्रोडक्ट्स के नेटवर्क को मजबूत करना है।
इन क्षेत्रों में मिल रहे अवसर
- ग्रामीण क्षेत्रों में सरस बूथ शॉप एजेंसी और दुग्ध समिति आवंटन।
- पर्यटन स्थलों, धार्मिक जगहों, सरकारी कार्यालयों और पेट्रोल पंपों पर सरस पार्लर/बूथ।
- सरस मिल्क एटीएम की स्थापना।
- सरस मित्र के रूप में नियुक्ति।
- बंद पड़े सरस बूथों का पुनः आवंटन।
- सरस मिठाई और अन्य दुग्ध उत्पादों के डिस्ट्रीब्यूटर बनने का अवसर।
इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं अपना आवेदन पत्र संघ की मार्केटिंग ब्रांच में जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी और आवेदन संबंधी डिटेल्स के लिए हेल्पलाइन नंबर 7726007333 पर संपर्क कर सकते हैं।

