
श्रीगंगानगर ।उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में फालना-बिरोलिया स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 658 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य शुरू हो रहा है। इस इंजीनियरिंग कार्य के दौरान ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे रेल ट्रैफिक प्रभावित होगा।
इसके चलते 30 अप्रैल और 1 मई को दो ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि चार लंबी दूरी की ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है।
प्रारंभिक स्टेशन से रद्द की गई ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 14821 जोधपुर- साबरमती 30 अप्रैल और 1 मई 2026 को रद्द।
- गाड़ी संख्या 14822 साबरमती- जोधपुर 1 मई और 2 मई को रद्द।इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया
- गाड़ी संख्या 14701 श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस 30 अप्रैल को श्रीगंगानगर से चलने वाली इस ट्रेन का मार्ग बदलकर अजमेर-चित्तौड़गढ़-रतलाम-वडोरा होकर संचालित किया जाएगा। परिवर्तित मार्ग पर यह भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच और मंदसौर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 14707 हनुमानगढ़-दादर 1 मई को हनुमानगढ़ से प्रस्थान करने वाली ट्रेन लूनी-भीलड़ी-महसाना मार्ग से चलेगी। इसका ठहराव समदड़ी, जालोर, मारवाड़ भीनमाल, भीलड़ी, पाटन होगा।
- गाड़ी संख्या 20496 हड़पसर-जोधपुर 30 अप्रैल को हड़पसर से चलने वाली ट्रेन महसाना-भीलड़ी-लूनी मार्ग से जाएगी। इसका ठहराव पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी होगा।
- गाड़ी संख्या 19223 साबरमती-जम्मूतवी 1 मई को साबरमती से प्रस्थान करने वाली ट्रेन भी महसाना-भीलड़ी-लूनी मार्ग से संचालित होगी। इसका ठहराव पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी होगा।

