
हनुमानगढ़। समाजसेवी प्रशांत सोनी ने अपने सुपुत्र मसकीन सोनी के तीसरे जन्मदिन को खास और प्रेरणादायक बनाते हुए एक सराहनीय पहल की। इस अवसर पर उन्होंने पक्षियों के संरक्षण हेतु पेड़ पर लकड़ी का घोंसला लगाया तथा पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए परिंडा भी स्थापित किया।
आज के दौर में जहां लोग जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित रखते हैं, वहीं प्रशांत सोनी ने इस खास दिन को प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम बनाया। इस पहल के माध्यम से उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि छोटी-छोटी कोशिशों से भी पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।
इस मौके पर मौजूद लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना एक बेहद नेक कार्य है। इससे न केवल पक्षियों को राहत मिलेगी, बल्कि समाज में भी जागरूकता बढ़ेगी। प्रशांत सोनी की इस पहल को क्षेत्र में खूब सराहा जा रहा है और लोग इसे अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

