
श्रीगंगानगर । पुलिस महकमे को झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। एक सड़क हादसे में कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस थाना सदर की राजकीय चिकित्सालय पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल संदीप कुमार महला का सड़क हादसे में निधन हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब वह रामदेवरा से दर्शन कर अपने परिवार के साथ लौट रहे थे।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कांस्टेबल महला के साथ उनकी पांच वर्षीय मासूम बेटी की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जोधपुर रेफर कर दिया। वहीं कांस्टेबल के दोस्त का फलोदी में इलाज किया जा रहा है।
