
आईसीसी ने मंगलवार को मेंस क्रिकेट टीम की सालाना रैंकिग जारी कर दी है। भारतीय टीम ने लगातार दूसरे साल टॉप पोजिशन बरकरार रखा है। टीम इंडिया 2 टी20 वर्ल्डकप का खिताब जीतने वाली इकलौती टीम है। इस साल की शुरुआत में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्डकप 2026 के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर अपना तीसरा खिताब जीता था।
सालभर के प्रदर्शन का रिजल्ट
आपको बता दें कि इसे सभी टीमों के सालभर के प्रदर्शन का रिजल्ट भी कहा जा सकता है, जो पूरे साल के प्रदर्शन के आधार पर जारी की गई है। मई 2025 से लेकर अप्रैल 2026 तक के मुकाबलों के परिणाम शामिल हैं। इसमें 50% रेटिंग पिछले दो सालों के मैचों के प्रदर्शन के लिए दी गई है।
