
विधायक गणेश राज बंसल ने किया लोकार्पण, विधायक ने की चाइल्ड आईसीयू यूनिट परिसर में वेटिंग हॉल बनाने की घोषणा
हनुमानगढ़। स्थानीय प्रेम नगर स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक सर के प्रधान गुरु बूटा सिंह ने अपने परिवार में आए नए मेहमान (पोते) के जन्म की खुशी को एक अनूठे और सेवाभावी तरीके से मनाया है। इस पावन अवसर पर उन्होंने आमजन और अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए स्थानीय राजकीय जिला अस्पताल में एक आधुनिक वाटर कूलर भेंट किया। इस वाटर कूलर का विधिवत लोकार्पण मुख्य अतिथि हनुमानगढ़ विधायक गणेश राज बंसल द्वारा फीता काटकर किया गया। टर कूलर के लोकार्पण के पश्चात विधायक गणेश राज बंसल ने राजकीय अस्पताल के चाइल्ड आईसीयू (बाल गहन चिकित्सा इकाई) का विस्तृत दौरा और निरीक्षण किया। स दौरान उन्होंने वहां भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य और मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। चाइल्ड आईसीयू यूनिट को रैंप से जोड़ने और वहां आने वाले परिजनों की सुविधा के लिए विधायक बंसल ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने चाइल्ड आईसीयू यूनिट परिसर में एक आधुनिक वातानुकूलित वेटिंग हॉल निर्माण करवाने का ऐलान किया। इस निर्माण कार्य पर करीब 25 लाख रुपये की लागत आएगी, जिसे नगर परिषद और विधायक कोष (MLA LAD) के संयुक्त सहयोग से पूरा करवाया जाएगा। विधायक की इस घोषणा से अस्पताल आने वाले मरीजों के परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गणेश राज बंसल ने प्रधान गुरु बूटा सिंह और उनके परिवार के इस कदम की भूरि- भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि खुशी के मौके पर अस्पताल में वाटर कूलर लगवाना एक अत्यंत अनुकरणीय पहल है, जिससे सैकड़ों लोगों को ठंडे और स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर सिख धार्मिक परंपरा के अनुसार ग्रंथी जी द्वारा ‘सरबत के भले’ (सभी के कल्याण) की सामूहिक अरदास की गई। इसके साथ ही अस्पताल में उपचाराधीन सभी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और प्रधान गुरु बूटा सिंह के पोते के उज्ज्वल भविष्य की कामना हेतु विशेष प्रार्थना की गई। स सेवा कार्य और लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक, डॉ शंकर सोनी, गुरुद्वारा प्रेमनगर सभापति बलकरण सिंह,प्रधान गुरबूटा सिंह, मुकेश भार्गव, डॉ देवेंद्र भादू, डॉ भाल सिंह, वेद प्रकाश, राजवीर सिंह खालसा, मनोज कुमारी सहित शहर के कई गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और चिकित्सा कर्मियों ने हिस्सा लिया। र्यक्रम के समापन पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक ने मुख्य अतिथि विधायक गणेश राज बंसल सहित सभी अतिथियों और चिकित्सकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि प्रधान गुरु बूटा सिंह के परिवार ने समाज के सामने एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रेमनगर सभापति बलकरण सिंह ढिल्लों, पार्षद प्रेम मेघवाल, पार्षद मनोज बंसल, राय सिंह, भूपेंद्र सिंह, अहमद खान, गुरुद्वारा बाबा सुखा सिंह मेहताब सिंह से बाबा जोगा सिंह, बाबा इसर सिंह, बाबा परमजीत सिंह रागी, सुखवंत सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
