
नोहर। लोकसभा आम चुनाव 2024 स्वीप गतिविधियों के तहत तहसीलदार भार्गवी सांदु की अगवाई में गुरुवार को सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम के द्वितीय दिवस अपाला स्कूल ऑफ एजूकेशन नोहर के म्यूजिक बैंड ने मतदाता जागरूकता प्रस्तुति देकर समा बांध दिया । इस कार्यक्रम में इंडिगो रंग की थीम के साथ मतदाताओं को जागरूक करने की उद्देश्य से अपाला स्कूल ऑफ एजूकेशन नोहर के कक्षा 11 के विद्यार्थियों धु्रव वर्मा , भरत मिश्रा एवं साथियों ने बैंड वादन के साथ मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया । कार्यक्रम में समस्त मतदाताओं द्वारा नैतिक मतदान की शपथ ली गई । कार्यक्रम के पश्चात तहसीलदार ने हरी झंडी दिखाकर स्वीप रथ , और म्यूजिक बैंड को समस्त आगंतुक अधिकारियो , कार्मिकों और विद्यार्थियों के साथ शहर के रानी बाजार से होकर रैली के लिए रवाना किया । इस सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम में तहसीलदार भार्गवी सांदु, खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार, मुख्य लॉक चिकित्सा अधिकारी प्रदीप कड़वासरा, समस्त आशा वर्कर, महिला बाल विकास अधिकारी प्रेमलता कुमारी, समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मुकेश गिद्वानी, राधेश्याम पारीक, संतोष सोनी, रजनी कुमारी, नगर पालिका नोहर से प्रभारी सुशील कुमार, पुष्पा वर्मा सहित स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी सुशान्त जांगिड़, नरेंद्र कुमार, रोहतास जाखड, रमेश कुमार, रामनिवास इत्यादि उपस्थित थे ।
