
– स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक तथा पोस्टर वितरित किए
श्रीगंगानगर ! एक प्रयास… ग्रीन क्लीन हेल्थी लिविंग संस्था द्वारा रेलवे स्टेशन के बाहर आम जनता तथा यात्रियों की सुविधा के लिए शीतल जल सेवा के तहत रविवार को वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। जनहित में स्थापित यह वाटर कूलर सेवाभावी सदस्य अश्विनी अश्विनी बंसल के विशेष सहयोग से लगाया गया है। तत्पश्चात् विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों तथा यात्रियों को तंबाकू सेवन के गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए पोस्टर वितरित किए गए। इस मौके पर अश्विनी बंसल व उनके परिजन, दीपक शेरेवाला, राकेश गोयल, डॉ. शैलेश गोयल, गौरव गुप्ता, प्रवीण शेरेवाला, बंशी सिंह, नीरज लीला, डॉ. देशबन्धु गुप्ता, मुकेश खारीवाल, पवन जिंदल, अजय झुन्थरा, महेंद्र अग्रवाल, रवि परूथी, नीरज बंसल, कन्हैया लाल, महेंद्र अग्रवाल, पंकज गर्ग, राहुल बंसल, सुनील गुप्ता, विजय सरावगी, प्रेम खारीवाल, बाल किशन, रेलवे थाना से डूंगर सिंह व स्टाफ सहित गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. शैलेश गोयल, राकेश गोयल, डूंगर सिंह, रवि परूथी व पंकज गर्ग आदि वक्ताओं ने तंबाकू तथा इसके सह-उत्पादों से होने वाली जानलेवा बीमारियों तथा इसके सामाजिक व आर्थिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने पूर्णतः तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों व युवाओं को शुरुआत से ही इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों से जोड़ा जाए, ताकि वे भविष्य में इन तंबाकू उत्पादों के सेवन तथा लत से पूरी तरह दूर रह सकें। कार्यक्रम में मौजूद प्रबुद्धजनों ने एक प्रयास… द्वारा वाटर कूलर स्थापित करने पर इसे पुनीत कार्य बताते हुए कहा कि इससे रेल यात्रियों व राहगीरों को भीषण गर्मी में शीतल जल पीकर बड़ी राहत मिलेगी तथा सभी ने स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े अभियानों को समाज के विकास के लिए अत्यंत उपयोगी व अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर एक प्रयास… सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
